स्थानांतरित हुए अधिकारियों को निगमायुक्त ने किया भारमुक्त

ग्वालियर। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने गत दिवस शासन द्वारा किए गए निगम अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना वाले स्थल के लिए नगर निगम ग्वालियर से भार मुक्त किया है। निगमायुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी आदेशानुसार श्रीमती रजनी शुक्ला अपर आयुक्त वित्त, अमरसत्य गुप्ता सहायक आयुक्त, पवन सिंघल सहायक यंत्री, महेन्द्र अग्रवाल उपयंत्री, बृज किशोर त्यागी उपयंत्री, श्रीमती शिल्पा दिनकर उपयंत्री, सिद्धार्थ तिवारी स्वच्छता निरीक्षक, सुश्री आकांक्षा दुबे स्वच्छता निरीक्षक, अंकित परिहार उद्यान पर्यवेक्षक को शासन द्वारा की गई नवीन पदस्थापना के आदेश के परिपालन में नगर निगम ग्वालियर से भारमुक्त किया गया है।

posted by Admin
4

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->