हादसे में मरने वालों के नाम
1. आफरीन पत्नी नदीम खान उम्र 35 साल निवासी सुल्तान गंज की पुलिया आगरा
2. असद खान पुत्र नदीम खान उम्र 4 साल निवासी सुल्तान गंज की पुलिया आगरा
3. शकुंतला पत्नी भूरा सिंह परमार उम्र 60 साल निवासी कचहरा रूनकला आगरा
4. विरमा देवी पत्नी गिरधारी गिरी स्वामी उम्र 60 साल निवासी ग्राम गेसोरा थाना महाजन जिला बिकानेर
3 महिलायें और एक बच्चा भी घायल, प्रत्यक्षदर्शियों ने ऐसा बताया
इस घटना में जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेल झांसी मनोज कुमार सिंह के अनुसार चार अन्य यात्री घायल हुये है उसमें भी 3 महिलायें और एक बच्चा शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर कुछ जलने की बदबू आ रही थी। इसी कारण कुछ यात्रियों ने चैन खींच दी। वहीं एक यात्री ने बताया कि एक बच्चे के मोबाइल में विस्फोट जैसी आवाज से यात्री घबड़ा गये और ट्रेन रूकते ही आनन फानन में कूद पड़े, तभी अप ट्रेक पर आ रही पातालकोट से 4 यात्रियों के चिथड़े उड़ गये।
© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur