चेंबर निर्वाचन अधिकारी कौन हो इसके लिये कार्यकारिणी 15 को बैठेगी

ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनावों के लिये चेंबर कार्यकारिणी 15 जून को चेंबर भवन में बैठेगी। लगभग 165 चेंबर कार्यकारिणी सदस्य जुलाई माह में प्रस्तावित चेंबर चुनावों को संपन्न कराने के लिये निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति पर विधिवत विचार विमर्श करेंगे, उसके बाद चेंबर अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल और सचिव दीपक अग्रवाल सबकी सहमति से निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति का ऐलान करेंगे। 
लगभग 3450 चेंबर सदस्य के मतदान व चुनाव के लिये निर्वाचन अधिकारी पर पिछले बार के निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवर्गीय, रामनिवास अग्रवाल के नाम विचाराधीन है। इसमे चेंबर कार्यकारिणी जिसको उपयुक्त समझेगी उसके नाम पर मोहर लगायेगी। इस क्रम में यह भी संभावना है कि निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के साथ दो उपनिर्वाचन अधिकारी भी व्यवस्थाओं को सम्हालने के लिये बनाये जा सकते हैं। इसमे एक सीए अजय सिंघल का नाम भी चर्चा में है। चेंबर अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी के लिये चेंबर का सदस्य होना पहली अनिवार्यता है। निर्वाचन अधिकारी व उप निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के बाद कार्यकारिणी चुनाव तारीखों पर भी एक-दो दिन में सहमति बनायेगी, जिसकी तिथि की घोषणा निर्वाचन अधिकारी करेंगे और उसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो जायेगी। 

posted by Admin
52

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->