लॉयन्स क्लब ऑफ ग्वालियर की संयुक्त बोर्ड मीटिंग एवं प्रथम कार्यकारिणी सभा आगरा में संपन्न
आगरा। ताज कन्वेंशन सेंटर, आगरा में लॉयन्स क्लब ऑफ ग्वालियर की संयुक्त बोर्ड मीटिंग एवं प्रथम कार्यकारिणी सभा का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। बैठक के दौरान क्लब के स्थायी प्रोजेक्ट्स, सेवा गतिविधियों एवं आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों ने संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
सभा का प्रथम सत्र वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष लॉयन रामकरण पारिक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उनके साथ सचिव लॉयन बी.पी. सिंह भदौरिया एवं कोषाध्यक्ष लॉयन विनोद जैन उपस्थित रहे। इस सत्र में गत वर्ष के दौरान आयोजित विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा वर्ष भर की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। सभा के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष लॉयन नरेंद्र अग्रवाल ने की। उनके साथ सचिव लॉयन पुनीत अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष लॉयन राहुल गोयल मंचासीन रहे। इस सत्र में आगामी वर्ष की कार्ययोजना, सेवा परियोजनाओं, सदस्यता विस्तार, स्थायी (Permanent) प्रोजेक्ट्स तथा क्लब की भावी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के कीनोट स्पीकर एवं मुख्य वक्ता पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन जी.डी. लड्डा रहे, जिन्होंने प्रभावी नेतृत्व, क्लब प्रशासन एवं सेवा कार्यों के महत्व पर अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी लॉयन सुनील गोयल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रीजन चेयरमैन लॉयन राकेश अग्रवाल तथा जोन चेयरमैन लॉयन रामकरण पारिक उपस्थित रहे।
इस संपूर्ण आयोजन की रूपरेखा तैयार करने वाले पास्ट प्रेसिडेंट लॉयन केशव वैश्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं पास्ट प्रेसिडेंट लॉयन चरणजीत नागपाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सदस्यों का मार्गदर्शन किया। सभा में क्लब के वरिष्ठ सदस्यों एवं पूर्व अध्यक्षों में लॉयन एस.के. जैन, लॉयन अशोक सक्सेना, लॉयन शशीदत्त गगरानी, लॉयन जगदीश मित्तल, लॉयन जगदीश अग्रवाल, लॉयन सुनील शिवहरे तथा लॉयन संदीप अग्रवाल सहित अनेक कार्यकारिणी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने आगामी सत्र को सेवा, समर्पण एवं संगठनात्मक उत्कृष्टता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में मानसेवी सचिव लॉयन पुनीत अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों, पूर्व अध्यक्षों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।