श्री कृष्ण की बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा का प्रसंग मनुष्य को सनातन धर्म की प्रेरणा देते हैं :- देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर


ग्वालियर  :- गोहरी रावत परिवार द्वारा आयोजित ग्राम मढ़ेवा, सबलगढ़ जिला मुरैना में आयोजित सात दिवसीय श्री मद भागवत ज्ञानयज्ञ में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया. आज की आरती में मुख्य अतिथि हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के वरिष्ठ युवा नेता  देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ""रामू भैया"" शामिल हुए साथ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन थे l
   वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक आचार्य कुंजबिहारी महाराज के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया. उन्होंने पूतना वध की कथा सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार कंस द्वारा भेजी गई राक्षसी पूतना को भगवान श्रीकृष्ण ने समाप्त कर दिया.
गोवर्धन लीला और कालिया नाग मर्दन की झांकी ने धर्म- प्रेमी जनता जनार्दन का मन मोहा 
कथा के दौरान गोवर्धन पर्वत लीला का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया. कथा व्यास कुंजविहारी ने बताया कि जब इंद्र के प्रकोप से पृथ्वी पर भारी वर्षा हुई, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की.कालिया नाग मर्दन की झांकी देख श्रद्धालु देर तक भावविभोर रहे और पूरा पंडाल भगवान श्री कृष्ण जी के जयकारों से गूंज उठा.
कथा के दौरान प्रस्तुत कृष्ण भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया. महिला और पुरुष श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए.l अंत में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें परीक्षित स्व. श्रीमती कमलादेवी- रामहेत रावत एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष , भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया ने भाग लिया.
     इस अवसर हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, रामू भैया ने धर्म प्रेमी जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जुड़ने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि गीता, भागवत और रामायण का अध्ययन करने से मन को शांति मिलती है। भागवत कथा में ग्रामीणों ने देसी घास की विशाल आकर्षक पंडाल सजाई जिसमें धर्म प्रेमी जनता ने सुकून के साथ भागवत कथा का आनंद लिया l

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->