जनसहयोग से बनाएंगे भगवान चित्रगुप्त का मंदिर: जौहरी
आल इंडिया कायस्थ महासभा की बैठक में लिए कई निर्णय
ग्वालियर: आल इंडिया कायस्थ महासभा की बैठक संभागीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना के निवास पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय जोहरी के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के कार्य अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। बैठक के प्रारंभ में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर विभिन्न मुद्दों पर प्रस्ताव के साथ-साथ समस्त कायस्थ बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त के मंदिर निर्माण करने के लिए संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय जौहरी ने कहा की चित्रगुप्त धाम मंदिर हम सदस्यों के सहयोग से जमीन खरीद कर अपनी जमीन पर या किसी दानदाता द्वारा दी गई भूमि पर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी सरकारी जमीन व किसी अन्य की जमीन पर कब्जा करके चित्रगुप्त धाम मंदिर नहीं बनाएंगे क्योंकि हमारा कायस्थ समाज व संगठन पूर्णतया सक्षम है। इस अवसर पर जिन अविवाहित नवयुगलो के बायोडाटा आए थे उनका आपस में मिलने का काम विगत माह से किया जा रहा है इस माध्यम से शीघ्र ही रिश्ते तय हो जाएंगे। महासभा भविष्य में एक युवक युवती परिचय सम्मेलन का भी आयोजन करेगी। आल इंडिया कायस्थ महासभा द्वारा संभागीय महामंत्री अमित सक्सेना शिवपुरी के जिला अध्यक्ष अर्पित सक्सेना द्वारा जिन नौजवानों को नौकरियां दिलवाई गई है उनको अगली मीटिंग में बुलाकर उनको प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक में विशिष्ट अतिथि संभागीय संरक्षक राजेंद्र सक्सेना, विद्या राम श्रीवास्तव उपस्थित थे। इन प्रस्तावों को प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने रखा प्रस्ताव का समर्थन राष्ट्रीय महामंत्री विनोद श्रीवास्तव ने किया आगामी भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा संभागीय अध्यक्ष शिवानंद सहाय सक्सेना ने राखी व कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष योगेश भटनागर ने किया। आभार जिला संयोजक विवेक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर अनूप श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, अमित सक्सेना, सुरेंद्र प्रताप सक्सेना, अजय सक्सेना, शिव प्रसाद सक्सेना उपस्थित रहे।