19 मई को 116 घरों में गोडसे का पूजन करेंगी हिन्दू महासभा,
4 दिवसीय गोडसे जयंती समारोह का आज से शुभारंभ ,चित्र पर किया नमन,
ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा के संभाग के अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में चार दिवसीय 116 वां हुतात्मा नाथूराम गोडसे जयंती समारोह का शुभारंभ सर्वप्रथम हुतात्मा नाथूराम गोडसे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
जिला प्रशासन द्वारा गोडसे की 116वीं जयंती पर चल समारोह निकालने की अनुमति नहीं दिए जाने की निंदा करते हुए जिला प्रशासन को हिटलर शाही बताया।
हिंदू महासभा ने भारत विभाजन का सच बताएंगे एवं विभाजन का विरोध करने वाले देश भक्तों से अपील की है कि वह अपने घरों में हुतात्मा नाथूराम गोडसे महान देश भक्त का पूजन करने की दृष्टि कौण से 116 वीं जयंती पर 116 चित्रों का वितरण कर अपने अपने घरों में हुतात्मा नाथूराम गोडसे के साथ असंख्य भारत विभाजन में शहीदों को नमन करेगी।
17 मई को चार दिवसीय हुतात्मा नाथूराम गोडसे जयंती समारोह के दुसरे दिन पक्षियों को पानी के लिए सकोरे वितरित किए जाएंगे। साथ ही दाना भी डाला जाएगा। 18 मई को गायों को हरी घास डाल कर गौ माता की सेवा करते हुतात्मा नाथूराम गोडसे जी को नमन किया जाएगा।
संचालन जिला महामंत्री चंद्रशेखर दंडवते ने किया।