11 श्रेणियों में रविवार को मिलेगा नारद पत्रकारिता सम्मान
ग्वालियर। आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान एवं संवाद समारोह 17 मई रविवार को दोपहर 12.30 बजे बाल भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस वर्ष यह पुरस्कार 11 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक दीपक तोमर, सह संयोजक जोगेंद्र सेन, सुनील पाठक एवं विनोद गुप्ता ने बताया कि देवर्षि नारद की पत्रकारिता में वैश्विक समस्याओं का समाधान विषय पर आयोजित समारोह के मुख्य वक्ता प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य प्रोफेसर गौरव वल्लभ होंगे। मुख्य अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो.राजकुमार आचार्य होंगे। अध्यक्षता मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के सचिव एवं मप्र उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश शुक्ला करेंगे।