जैन मिलन महिला सिकन्दर कंपू का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह पूर्वक संपन्न
🌹*जैन सम्राट गौरव वर्ष 2026-27*
*जैन मिलन महिला सिकंदर कंपू ने सेवा कार्य के संकल्प के साथ शपथ ग्रहण की*
ग्वालियर जैन मिलन महिला सिकन्दर कंपू का शपथ ग्रहण समारोह नवीन अध्यक्ष वीरांगना रूबी जैन के निज निवास पर बहुत ही सुंदर एवं उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ
*शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ क्षेत्रीय संयोजिका संजू जैन, सांस्कृतिक चेयरपर्सन अनुपमा जैन सुरत्न, निवर्तमान अध्यक्ष अलका जैन ,पूर्व अध्यक्ष संगीता ग्वालियरी द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया नैंसी जैन ने सुंदर मंगला चरण की प्रस्तुति दी ,
महावीर प्रार्थना से सभा की शुरुआत हुई ।
*कार्यक्रम का संचालन खुशबू जैन ने किया अतिथि क्षेत्रीय संयोजिका संजू जैन थी शाखा के पदाधिकारी उपस्थित रहे सभी अतिथियो का सम्मान किया ,संयोजिका वीरांगना संजू जैन ने नवीन सदस्यों को शपथ दिलाई , सभी ने हर्ष उल्लास से हाऊ जी गेम खेला विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, स्वागत उद्धबोधन अध्यक्ष रूबी जैन ने दिया एवं आभार व्यक्त मंत्री पिंकी जैन ने किया ।
समापन स्तुति बोलकर सभा का समापन किया
तत्पश्चात सभी ने वात्सल्य भोज का आनंद लिया शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से शाखा संयोजिका एवं क्षेत्रीय चेयर पर्सन अनुपमा जैन सुरत्न, अध्यक्ष वीरांगना रूबी जैन ,मंत्री पिंकी जैन,कोषाध्यक्ष खुशबू जैन सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे