जैन मिलन महिला फालका बाजार ने बेजुबान पक्षियों के लिए सकोरे बांटे
जैन मिलन महिला फालका बाजार द्वारा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मूक पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था हेतु सकोरों (मिट्टी के पात्र) का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य पक्षियों को तपती गर्मी में राहत प्रदान करना एवं उनके जीवन संरक्षण में सहयोग देना रहा।इसके साथ ही, पावन अक्षय तृतीया के अवसर पर राहगीरों को गन्ने के रस का वितरण किया गया। इस पुण्य कार्य के माध्यम से भीषण गर्मी में लोगों को शीतलता एवं ताजगी प्रदान करने का प्रयास किया गया।
इस सेवा कार्य के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर महेंद्र जैन, क्षेत्रीय मंत्री वीर कमलेश जैन, क्षेत्रीय संयोजिका अनीता जैन,संस्थापक अध्यक्ष निर्मल जैन, चंदा जैन, शाखा अध्यक्ष दीप,मंत्री सोनल,कोषाध्यक्ष प्रतिक्षा,दीप्ती, प्रिया,निशा,संतोष, संजना,कुमकुम,अंकिता एवं सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।सभी के सहयोग से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।