sandhyadesh

निगम आयुक्त की पहल, संपत्तिकर में उल्लेखनीय कार्य पर सम्मान

ग्वालियर। नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय की बात ही निराली है। बुधवार को उन्होंने एक पहल की। उनकी इस पहल से नगर निगम ग्वालियर के राजस्व विभाग के कर्मचारी उत्साहित है। इस बार नगर निगम को संपत्तिकर में 116 करोड़ का राजस्व मिलने के बाद नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय ने राजस्व वसूली में उल्लेखनीय कार्य करने पर राजस्व कर्मचारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। 
नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय ने बुधवार को नगर निगम में जीआईएस सर्वे सहित संपत्ति कर वसूली में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया। उन्होंने वार्ड 40 के कर संग्रहक विकास श्रीवास्तव को भी इसी क्रम में सम्मानित कर प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर एडीशनल कमिश्नर मुनीष सिकरवार व उपायुक्त रजनीश गुप्ता भी उपस्थित थे। 
इस प्रयास से राजस्व अमला उत्साह में 
नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय के इस प्रयास से नगर निगम का राजस्व अमला बेहद उत्साहित हैं। राजस्व अमले ने फरवरी, मार्च में निगम कमिश्नर संघप्रिय के लगातार निर्देशों व उनके नेतृत्व में विशेष प्रयास कर 116 करोड़ का संपत्तिकर वसूला, जो अब तक का एक रिकार्ड है। नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय का यह भी प्रयास है कि इस नये वित्तीय वर्ष में 2026-27 में यह संपत्ति कर वसूली 200 करोड़ से आगे पहुंचे। इसके लिये वह सारी संपत्तियों का जीआईएस सर्वे भी करा चुके हैं। अब शहर का प्रत्येक भवन व बिल्डिंग नगर निगम के विधिवत रिकार्ड में हैं। 
रजनीश गुप्ता की अगुआई में ग्रामीण ने भी रिकार्ड बनाया
ग्वालियर नगर निगम के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र ने भी संपत्ति कर वसूली में उल्लेखनीय रिकार्ड बनाया है। इस बार ग्रामीण के मात्र चार वार्डों से ही 16 करोड़ रूपये की वसूली की गई है। गत वर्ष यह राशि मात्र 13.69 करोड़ रूपये थी। ग्रामीण को संपत्ति कर में यह वसूली उपायुक्त रजनीश गुप्ता के कुशल नेतृत्व में प्राप्त हुई है। 

posted by Admin
105

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->