मध्यप्रदेश सनाढय सभा ग्वालियर ने कान्यकुब्ज ब्राहम्ण महासभा ग्वालियर के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला को सम्मानित किया
ग्वालियर। कान्यकुब्ज ब्राहम्ण महासभा ग्वालियर के जिलाअध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शासकीय पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं ग्वालियर के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला को विगत दिवस हुये भगवान श्री परशुराम प्राक्टयोत्सव समारोह के एक कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सनाढय सभा द्वारा सम्मानित किया गया।
कान्यकुब्ज ब्राहम्ण महासभा ग्वालियर के जिलाअध्यक्ष अरविंद शुक्ला को मध्यप्रदेश सनाढय सभा ग्वालियर द्वारा सम्मानित किये जाने पर कान्यकुब्ज ब्राहम्ण महासभा ग्वालियर ने सनाढय सभा का आभार जताया है। आभार जताने वालों में कान्यकुब्ज ब्राहम्ण महासभा ग्वालियर के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा, कान्यकुब्ज ब्राहम्ण महासभा ग्वालियर के संयुक्त अध्यक्ष अनुज पाठक, विमल पाठक, डा महेश अवस्थी, राजनारायण , धीरेन्द्र तिवारी, शंभू दुबे, आनंद स्वरूप मिश्रा, बीएम त्रिवेदी, राजेश चतुर्वेदी, धनंजय पाण्डेय, बृजबिहारी वाजपेई आदि शामिल है।