श्री सनातन धर्म मंदिर - खिचड़ी तिल गुड़ के दान पुण्य एवं श्रद्धा भाव के साथ मनी षट्तिला एकादशी


श्री सनातन धर्म मंदिर में  षट्तिला एकादशी श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई।  अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया इस अवसर पर भगवान चक्रधर एवं श्री गिरिराज धरण का विशेष मनमोहक श्रंगार किया गया। भगवान चक्रधर को सुनहरीपट्टे की हरी पगड़ी, गर्म शॉल, स्टॉल ,मोरपंख , कानों  में मकराकृत कुण्डल, कण्ठा , सतरंगीमोतियों का  हार,कंगन, पुष्प मालाए, वंशी धारण कराई। भगवान चक्रधर की राधा रसोई में निर्मितविशेष व्यंजनों एवं गजक मंगौड़े  का भोग अर्पित किया गया। मकर संक्रांति पर का विशेष  दान पुण्य एवं परिक्रमा हेतु भक्तों के आने का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया,भक्तों नेआज भी खिचड़ी तिल गुड़,वस्त्र, पूजा सामग्री आदि वस्तुएं दान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया एवं गिरिराजधरण की परिक्रमा लगाकर मनोवांछित फल की कामना की। नियमित भक्तों ने ठाकुर जी को भावपूर्ण भजन सुनाए। शयन के समय ठाकुर जी को केसरिया  दूध एवं पान का भोग लगाया गया। आरती  उपरांत भक्तों को गजक प्रसाद वितरण किया गया।

posted by Admin
78

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->