शहरवासियों के साथ कृषक भी गदगद हैं जैविक हाट से


ग्वालियर जैविक हाट में रसायनमुक्त अनाज, फल, सब्जियां व अन्य उत्पाद पाकर खुश हैं तो प्राकृतिक (जैविक) खाद्यान्न उत्पादक किसान भी अच्छी बिक्री से गदगद हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर यह जैविक हाट (जैविक सेतु) हर रविवार को मेला रोड स्थित कृषि परिसर में लगती है। इस बार की हाट में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों की 55 हजार रुपए से अधिक की बिक्री हुई । कलेक्टर श्रीमती चौहान ने शहरवासियों से इस जैविक हाट से रसायनमुक्त खाद्यान्न खरीदने की अपील की है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने रविवार को जैविक हाट का अवलोकन किया। साथ ही खरीदी भी की। इसी तरह अन्य अधिकारियों व शहरवासियों ने रसायनमुक्त खाद्यान्न खरीदे। उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास रणवीर सिंह जाटव ने बताया कि इस बार की जैविक हाट में 14 किसान बिक्री के लिये अपने खेतों में जैविक पद्धति से उत्पादित खाद्यान्न लेकर आए थे। इस बार की जैविक हाट में एफपीओ विंध्याचल द्वारा उत्पादित फ्लोरा शहद आकर्षण का केन्द्र रहा। शहरवासियों ने इस शहद की खूब खरीदी की। जिले के प्रगतिशील किसान बिलौआ निवासी प्राण सिंह ने 6500 रुपए के जैविक उत्पाद बेचे। जैविक हाट में 7 हजार रुपए के मिलेट्स उत्पाद, 4 हजार रुपए की दालें, एक हजार रुपए का ज्वार का आटा और लगभग 3500 रुपए के वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री हुई। 

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->