ग्वालियर में बढ़ा सर्दी का असर, न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री पहुंचा

ग्वालियर। ग्वालियर में सर्दी का असर तेज हो गया है। गुरुवार को  इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बीते दिन बुधवार के मुकाबले 0.3 डिग्री कम रहा। पिछले 5 दिनों में रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ ही सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। 
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो एक-दो दिन में रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी एक-दो अंक की गिरावट आएगी। स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 28.8 डिग्री था। तथा गुरुवार को 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस तरह दिन के तापमान में भी 0.1 डिग्री की वृद्धि हुई है। उधर बीते दिन बुधवार को  रात का तापमान 10.8 डिग्री  रिकॉर्ड हुआ था जबकि गुरुवार को 0.3 अंक के गिरावट के साथ10. 5 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया।   यह सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। भोपाल मौसम वैज्ञानिक डी अरुण शर्मा ने बताया कि दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण सुबह और शाम को ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->