बहरी (जिला सीधी) में कल होगा मानवाधिकार एसएसएचआरडी का विशेष कार्यक्रम, प्रवीण तोगड़िया होंगे शामिल
बहरी (जिला सीधी): मानवाधिकार एसएसएचआरडी (SSHRD) के प्रदेश उप कार्यालय बहरी, जिला सीधी में शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
मानवाधिकार एसएसएचआरडीके प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग के अनुसार इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया जी का आगमन होगा। इस विशेष अवसर पर मानवाधिकार एसएसएचआरडी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र तिवारी (आर.सी. तिवारी) भी मौजूद रहेंगे और संगठन के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात करेंगे।
संगठन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस आयोजन में जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश उप कार्यालय परिसर, बहरी (जिला सीधी, म.प्र.) में किया जाएगा। मानवाधिकार एसएसएचआरडी के वाइस प्रेसिडेंट डी. डी. चतुर्वेदी और प्रदेश अध्यक्ष आर.सी. तिवारी सहित संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।