श्रीमद् भागवत कथा में सहयोग के लिए आगे आई मातृभूमि सेवा संस्थान, सेवा और प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प

ग्वालियर। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था 'जन उत्थान न्यास' के तत्वावधान में आगामी 30 नवंबर से फूलबाग मैदान में आयोजित होने जा रही भव्य श्रीमद् भागवत कथा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अब शहर की अन्य सामाजिक संस्थाएं भी बढ़-चढ़कर आगे आ रही हैं। इसी क्रम में मातृभूमि सेवा संस्थान के पदाधिकारीगण कथा स्थल फूलबाग मैदान पहुँचे और आयोजन में हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मातृभूमि सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सूत्रधार एवं न्यास के अध्यक्ष विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, समाजसेवी महेश मुदगल, परीक्षित बेताल सिंह गुर्जर, पंडित विजय कब्जू एवं डॉ. राकेश अग्रवाल का पट्टा पहनाकर आत्मीय सम्मान किया। संस्थान के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा, "ग्वालियर शहर में श्रीमद् भागवत कथा के कई धार्मिक आयोजन हुए हैं, लेकिन जन उत्थान न्यास के माध्यम से इतने भव्य, दिव्य और विशाल स्तर पर यह आयोजन पहली बार होने जा रहा है। डॉ. सिकरवार न केवल जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रहते हैं, बल्कि सनातन संस्कृति और धर्म के प्रचार-प्रसार में भी उनका यह योगदान अद्वितीय और सराहनीय है। इस भव्य आयोजन से पूरे अंचल में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा।"

सातों दिन सेवा और प्रचार-प्रसार का संकल्प
बैठक के दौरान मातृभूमि सेवा संस्थान के अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं समस्त पदाधिकारियों ने कथा के सातों दिन तन-मन-धन से निःस्वार्थ सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही संस्थान ने यह भी निर्णय लिया कि वे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इस भव्य भागवत कथा का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे, ताकि अधिक से अधिक धर्मप्रेमी जनता इस पावन आयोजन का पुण्य लाभ ले सके।

posted by Admin
28

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->