खाद की कालाबाजारी पर चला प्रशासन का डंडा, टोकन से ही मिलेगा खाद

ग्वालियर। जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, अधिक कीमत पर विक्रय और खाद वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। किसानों को उचित मूल्य पर खाद दिलाने के लिए कृषि विभाग की टीमों ने जिले भर में खाद की दुकानों, निजी विक्रेताओं और सहकारी संस्थाओं की आकस्मिक जांच   व निरीक्षण की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच के दौरान टीमों द्वारा दुकानों में रखे खाद के असली स्टॉक और पीओएस मशीन में दिख रहे स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। इसके साथ ही खाद की सरकारी दर, स्टॉक बोर्ड, रेट लिस्ट और वितरण की प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खाद टोकन से ही खरीदें और किसी भी दुकानदार के झांसे में न आएं। यदि कोई दुकानदार अधिक कीमत वसूले, खाद के साथ जबरदस्ती कोई अन्य सामान खरीदने को कहे या वितरण में गड़बड़ी करे, तो किसान उसकी शिकायत कृषि विभाग को करें।
शिकायत में दुकानदार का नाम, दुकान का पता, खाद की किस्म, सरकारी दर और मांगी गई कीमत के साथ बिल, रसीद या अन्य सबूत जरूर दें। सबूत सहित मिलने वाली हर शिकायत की जांच कर दोषी विक्रेता पर कार्रवाई की जाएगी। कृषि उपसंचालक भानु प्रकाश शर्मा का कहना है कि किसानों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराना ही प्राथमिकता है।

posted by Admin
25

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->