एच.आर.पी. क्लीनिक में 491 निकलीं हाई रिस्क गर्भवती महिलाएं

ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में एच.आर.पी. क्लीनिक लगाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 25 एवं 26 नवंबर को जिले के 30 शहरी एवं ग्रामीण सरकारी अस्पतालों में एच.आर.पी. क्लीनिक लगाकर गर्भवती माताओं की जांच की गई।
प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में एच.आर.पी. क्लीनिक आयोजित की जाती है।  जिसमें 1271 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, इनमें से 491 महिलाओं को हाई रिस्क गर्भवती माताओं के रूप में चिन्हित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एस. सागर ने बताया कि क्लीनिक में 1271 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी, हीमोग्लोबिन सहित खून की अन्य जांचें और यूरिन की जांच कराई गई। इनमें से 491 महिलाओं को हाई रिस्क के रूप में चिन्हित किया गया। इनमें से 8 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 137 महिलाओं की अल्ट्रासोनोग्राफी जांच की गई। जिला मातृ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपाली माथुर ने बताया कि 30 शहरी एवं ग्रामीण सरकारी अस्पतालों में एच.आर.पी. क्लीनिक लगाकर गर्भवती माताओं की जांच की गई।

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->