संविधान दिवस पर हुआ विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
ग्वालियर। संविधान दिवस के अवसर पर स्थानीय माधव विधि महाविद्यालय में 'विकसित भारत युवा संवाद' (संविधान दिवस संस्करण) का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव के मुख्य आतिथ्य में 'मेरा युवा भारत' केन्द्र द्वारा गुरुवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है, जो हमें हमारे मौलिक अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में आज के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, और उन्हें संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात कर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता माधव विधि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीति पांडे ने की। इस अवसर पर यूथ आइकॉन सोमेश बड़वानी ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से भारतीय संविधान के निर्माण, उसकी विशेषताओं एवं महत्व को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में युवाओं को डिजिटल माध्यमों के सकारात्मक उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन माय भारत केंद्र से जुड़े सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह द्वारा किया गया।