ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवं महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस पर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने संविधान, मौलिक अधिकार, कर्तव्य, समानता, स्वतंत्रता एवं राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर सुंदर चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार अग्रवाल रहे। विशेष अतिथि डॉ. डी.के. गुप्ता, विभागाध्यक्ष रहे। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रियाज़ अली एवं सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. कुसुम भदौरिया भी उपस्थित रहीं। निर्णायक मंडल में नीतू सिंह राजपूत एवं डॉ. शिखा कट्ठल उपस्थित थीं। सभी विजेता एवं उप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र भेंट किए गए। इस आयोजन में विशेष सहयोग अशोक जैन, मुकेश गुप्ता एवं बेताल केन का रहा। संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने सभी का आभार व्यक्त किया।