राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई. ने. 25 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया

श्रीमंत माधव राव सिंधिया शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 25 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विवेकानंद सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में  **डॉ. हरिशंकर कंसाना**राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक ग्वालियर चंबल संभाग जीवाजी विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ  , कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य **डॉ. सरिता श्रीवास्तव** ने की।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए **डॉ. सुप्रिया दीक्षित** ने भारतीय संविधान के महत्व एवं उसके मूल आदर्शों पर प्रकाश डाला। 
महाविद्यालय की प्राचार्य **डॉ. सरिता श्रीवास्तव** ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि   **डॉ. हरिशंकर कंसाना** ने अपने उद्बोधन में संविधान की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया, साथ विकसित भारत 2047 के ऊपर अपने विचारों को रखते हुए राष्ट्रीय सेवा के निर्माण में युवाओं की भूमिक है उसके ऊपर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम अधिकारी **डॉ. कमलेश निगम** ने भी अपने उद्बोधन में संविधान के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में कार्यक्रम अधिकारी **डॉ. अर्चना श्रीवास्तव** ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर **डॉ. सम्रिता अग्रवाल, डॉ. राजेश छात्रा** सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन  स्वयंसेवक **निखिल पांडेय एवं अनीता** ने किया। 
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा, साथ ही रा.से.यो  कैंपस एंबेसडर इच्छा शर्मा, एवम अमित , नरेन्द्र, मनन , नितिन, निलेश,  रंजीत, विश्वजीत, मोनू, राज, मोहित, उज्ज्वल, अमित, उमंग, करन, सौम्य, अनिकेत, आर्यन, शशांक, पूनम,गुंजन, मानसी, निधि, काजल,वंशी, रक्षा , रिमझिम, भक्ति, कोमल , एलिस, महक, मुस्कान, मोहिनी,  रागनी,कुणाल,अभिषेक, मयंक आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->