आरजेआईटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ समारोह



ग्वालियर, । रुस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RJIT), टेकनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत – RJIT Is Going Ethnic’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरि शंकर कंसाना, संभागीय एनएसएस समन्वयक, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर रहे। इस अवसर पर श्री राघवेंद्र सिंह, कमांडेंट, एसटीसी एवं ओएसडी, आरजेआईटी तथा डॉ प्रशांत कुमार जैन, प्राचार्य, आरजेआईटी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. उमा शंकर शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं एनएसएस समन्वयक, आरजेआईटी के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, सामाजिक समरसता, युवा शक्ति, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की विविध परंपराओं का सम्मान करने और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर लोकनृत्य, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में फोटोग्राफी, डीजे एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवकों राज वर्धन सिंह सिकरवार, अंशुल शर्मा, कुणाल रजक, अनुज शर्मा, शिवम शर्मा, प्रवीण सिंह, नीलेश मोरे एवं हितेश सिंह गुर्जर सहित समस्त स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने आयोजन प्रबंधन, मंच व्यवस्था, प्रतिभागियों के समन्वय एवं अन्य व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी सांस्कृतिक विविधता और आपसी एकता में निहित है।

“अनेक राज्य, अनेक संस्कृतियां, लेकिन एक राष्ट्र – एक भारत, श्रेष्ठ भारत!”

आयोजक: राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, RJIT, टेकनपुर, ग्वालियर।

posted by Admin
33

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->