स्व. डॉ. दर्शन सिंह जी की 10वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन 28 को
ग्वालियर। स्वर्गीय डॉ. दर्शन सिंह जी की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. डॉ. दर्शन सिंह मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के सहयोग से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त जानकारी स्व. डॉ. दर्शन सिंह मानव सेवा ट्रस्ट के मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने देते हुये बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर दिनांक 28 नवंबर 2026, शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से इंटेक गार्डन, हजीरा, ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, सर्जरी एवं मेडिसिन संबंधी निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया जाएगा। साथ ही ईसीजी, बीपी एवं शुगर की जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद (राज्यसभा) विवेक तन्खा एवम विशेष अतिथि के रूप में अशोक सिंह उपस्थित रहेंगे।
आयोजक ने ग्वालियर शहर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि स्व. डॉ. दर्शन सिंह जी की स्मृति में उक्त निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर सेवा कार्य उनके मानव सेवा एवं समाज कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का एक विनम्र प्रयास है।पत्रकार वार्ता में स्व. डॉ. दर्शन सिंह मानव सेवा ट्रस्ट के कुलदीप के अलावा डा राजेश शर्मा शिवराज तोमर एवं स्वदेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।