गुरु नानक देव जी एवं गुरु तेग बहादुर जी से युवा प्रेरणा लें - हिन्दू महासभा, भगवान श्रीकृष्ण यात्रा की धर्म ध्वजा रोहण सम्पन्न
6 को लेंगे संकल्प
ग्वालियर । अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर द्वारा हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज ग्वालियर में सिख पंथ के संस्थापक प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी महाराज जी के 557 वां प्रकाश पर्व एवं हिंदुओं के नवें सिख गुरु तेग बहादुर जी का 351 वां बलिदान दिवस पर नमन किया गया। साथ ही भगवान श्री कृष्णा यात्रा की धर्म ध्वजा की स्थापना की गई। मुख्य अतिथि अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज थे। मुख्य वक्ता कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू सेन ने हिंदू महासभा भवन से भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा प्रारंभ होगी जिसे सनातन धर्म मंदिर एवं गोपाल मंदिर पर भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक कर पूजन के साथ आगरा के तेजो महल ( जिसे ताजमहल कहा) जिसमें देवी देवताओं की मूर्तियां हैं उनकी पूजा अर्चना करने के बाद मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि पर जायेंगे। मुख्य अतिथि आसन्न से डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि आगरा में तेजो महल ताजमहल में देवी देवताओं की मूर्तियां हैं उन्हें दर्शन के लिए पूजा अर्चना के लिए प्रवेश दिया जाए। युवा पीढ़ी को गुरु नानक देव जी महाराज एवं गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए गुरु तेग बहादुर जी ने कश्मीर के अंदर हिंदुओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की होती है चांदनी चौक शीशगंज गुरुद्वारा पर दी थी। मुन्ना लाल शर्मा ने कहा कि 6 दिसंबर को ऐतिहासिक दिन होने के कारण मथुरा जन्मभूमि मुक्त कराकर फिर इतिहास दोहराने का संकल्प लिया जाएगा।गुरु नानक देव महाराज जी के प्रकटोत्सव एवं गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस एवं देव दिवाली के अवसर पर 24 नवंबर को सायं काल ठीक 4-00 बजे धर्म ध्वजा रोहण हिंदू महासभा भवन, दौलतगंज मे भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति यात्रा के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण से देवेन्द्र कुमार पाठक जी के मुख्य आचार्यत्व में किया। इस अवसर पर रामबाबू सैन, मुन्नालाल शर्मा, महावीर पाल जय देव कुमार गुप्ता ,रामबाबू शर्मा, श्याम श्रीवास्तव,धर्मेंद्र बरेलिया, राहुल गुप्ता, रोहित जाटव, अनेकों उपस्थित थे।
चंद्रशेखर दंडवते, महामंत्री,