स्वच्छता के सम्मान से बढ़ा ग्वालियर का गौरव, निगम अध्यक्ष तोमर ने दी बधाई

ग्वालियर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में ग्वालियर को मध्यप्रदेश का प्रथम स्वच्छ शहर घोषित किए जाने पर नगर निगम सभापति मनोज तोमर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त शहरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी ऑफ मध्यप्रदेश’ का सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि शहरवासियों के सहयोग, स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता तथा नगर निगम के सफाई मित्रों और कर्मचारियों की दिन-रात की मेहनत का प्रतिफल है। निगम सभापति ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करना जितना गौरवपूर्ण है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण इस उपलब्धि को निरंतर बनाए रखना है। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने, कचरे का उचित प्रबंधन करने और शहर को साफ-सुथरा रखने में नगर निगम का सहयोग करने का आह्वान किया।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->