संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय से कांग्रेस को नई ऊर्जा देंगे: सुरेन्द्र यादव

ग्वालियर। कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर की समन्वय समिति की बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।बैठक में संगठनात्मक समन्वय, आपसी संवाद, संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, सभी के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा सामूहिक जिम्मेदारी के साथ आगामी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने, कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एवं वैचारिक रूप से प्रशिक्षित करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत आपसी एकजुटता है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट और समन्वय के साथ काम करना होगा। कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा की विचारधारा है। हमारी जिम्मेदारी है कि संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाकर जनता की आवाज को मजबूती से उठाएं।
बैठक में पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, दशरथ सिंह गुर्जर, हरिओम शर्मा, संजय सिंह राठौर, राजेन्द्र सिंह नाती, संगठन महामंत्री इब्रहिम पठान, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, हेवरन सिंह कंसाना, महिला कंाग्रेस अध्यक्ष ज्योति सिंह, महेन्द्र चतुर्वेदी, जावेद बेग, रामकृष्ण धाकड़, दीपक शर्मा, रामबाबू श्रीवास, चैन सिंह राजपूत एड, देशराज भार्गव एड, अजय यादव आदि उपस्थित थे।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->