लायंस क्लब सेंट्रल ग्वालियर : *सेवा की दिवाली, खुशियों वाली सेवा, संवेदना और अपनत्व का सुंदर संगम
लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर दिनांक 06 नवंबर 2026 को माधव बाल निकेतन, गजवानी नर्सिंग होम के सामने, लक्ष्मीगंज, ग्वालियर में एक भावपूर्ण सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आश्रम के लगभग 30 बुजुर्गों को वस्त्र, मिठाई एवं फुलझड़ी भेंट कर दीपावली की खुशियाँ बाँटी गईं। उपहार पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान और उनके आशीर्वाद ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। उनके साथ कुछ आत्मीय पल बिताकर क्लब के सदस्यों ने सेवा, प्रेम और मानवीय संवेदना का सच्चा संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत लायन भूषण भल्ला जी के सौजन्य से फल वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन अजय बत्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब हम अपनी खुशियों में समाज के जरूरतमंद एवं बुजुर्ग लोगों को भी सहभागी बनाएँ। उन्होंने सभी सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल सेवा गतिविधियाँ करना ही नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में खुशियाँ और अपनत्व बाँटना भी है।
कार्यक्रम में एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी ट्रेनिंग लायन सुनील शर्मा जी, रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश वाटवानी जी, चार्टर्ड सदस्य लायन अशोक गुप्ता जी, लायन ओमप्रकाश कुकरेजा जी, लायन दुर्गेश चौरसिया जी, लायन सतीश भल्ला जी, लायन दीपक धमीजा जी एवं लायन भूषण भल्ला जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता रही।
कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन लायन ओमप्रकाश कुकरेजा जी के सौजन्य एवं सहयोग से संपन्न हुआ। उनके इस सेवाभावी योगदान के लिए क्लब परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है। साथ ही सभी सेवा सहयोगियों एवं उपस्थित लॉयन साथियों का भी हार्दिक धन्यवाद।
आइए, हम सब मिलकर सेवा की इस परंपरा को आगे बढ़ाएँ और हर चेहरे पर मुस्कान लाने का संकल्प लें।
✨ सेवा ही हमारा धर्म है, खुशियाँ बाँटना ही हमारा संकल्प है। ✨
LIONS CLUB GWALIOR CENTRAL
PRESIDENT – LION AJAY BATRA
SECRETARY – LION ROSHAN GABRA
TREASURER – LION AMIT AGRAWAL