निगम अध्यक्ष तोमर ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं
ग्वालियर । दीपोत्सव के अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष मनोज सिंह तोमर ने शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली पर्व को सभी शहरवासी मिलजुल कर हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से सदभावना के साथ मनाएं तथा शहर की खुशहाली एवं स्वच्छता के लिए मिलकर प्रयास करें। दीपोत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न है। प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में आनंद और समृद्धि लाए। नगर निगम अध्यक्ष श्री तोमर ने अपने कर्मचारियों को मिठाई बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।