सांसद भारत सिंह ने बाजार में भ्रमण कर दी व्यापारियों को दीपावली की बधाई
ग्वालियर। दीपावली के पावन अवसर पर स्थानीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने शहर के विभिन्न बाजारों में भ्रमण किया। सांसद कुशवाह ने भ्रमण के दौरान व्यापारियों से आत्मीय भेंट की और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई दीं। भ्रमण के दौरान उन्होंने बाजार में मिट्टी के दीपक भी खरीदें और हर गरीब व छोटे व्यापारी की दीपावली को खास बनाने का संदेश दिया। बाजार भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और मीडिया से विशेष बातचीत की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि व आरोग्य की कामना की।