जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने शताब्दीपुरम एवं जीडीए के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने प्राधिकरण की शताब्दीपुरम फेज 2 के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग ब्लॉक प्लॉट और शताब्दीपुरम योजना फेज 2 कमर्शियल कांप्लेक्स प्लॉट का निरीक्षण किया। साथ ही शताब्दीपुरम योजना फेज 2 कॉमर्शियल कांप्लेक्स हेतु 100 ×64 मीटर के भूखण्ड को भी देखा। इसके साथ ही शताब्दी योजना फेज 3 के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस भूखंड क्रमांक 364 का निरीक्षण किया। शताब्दीपुरम डी ब्लॉक 60 फुट रोड के सामने पीएसपी एरिया जो की 8800 वर्ग मीटर है जिसमें पोस्ट ऑफिस, फायर ब्रिगेड तथा अन्य पब्लिक सर्विस सुविधा आम जनता को उपलब्ध हो सके स्थल का निरीक्षण किया, इसके साथ ही फेज 4 के के ब्लॉक, जे ब्लॉक का निरीक्षण किया। जे ब्लॉक के आसपास में अवैध रूप से मोरम खुदाई की जा रही है जिसके कारण वहां गहरे गड्ढे हो गए हैं।इस अवैध खनन को प्रशासन रोके, इसके साथ ही सर्वे क्रमांक 302 स्थल निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को संबंधित स्थलों के शीघ्र प्लान बनाने को कहा।