सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने महिला छात्रावासों को भेंट की वॉशिंग मशीनें

- विश्वविद्यालय को वाटर कूलर और आरओ भी समर्पित, कुलगुरु ने बैंक प्रबंधन के प्रयास को सराहा
ग्वालियर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की जीवाजी विश्वविद्यालय शाखा ने सामाजिक सरोकारों के तहत विश्वविद्यालय के मृगनयनी एवं  लक्ष्मीबाई महिला छात्रावासों को वॉशिंग मशीनें भेंट कीं। इनका उपयोग छात्रावासों में निवासरत छात्राएं कर सकेंगी। इसके साथ ही बैंक ने विश्वविद्यालय के उपयोग के लिए वाटर कूलर एवं आरओ भी समर्पित किया।
इस अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बैंक प्रबंधन के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे छात्रहित एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक महक सिंह, मृगनयनी महिला छात्रावास की वार्डन डॉ. स्वर्णा परमार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी आर एम धर्मेंद्र कुमार व शाखा प्रबंधक ऋतु जैन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->