झांसी मंडल की RPF की सतर्कता से डकैती के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी थाना क्षेत्र में दर्ज डकैती के मामले में वांछित एक आरोपी को ट्रेन संख्या 11057 दादर-अमृतसर एक्सप्रेस से पकड़ा। इस कार्रवाई में आगरा RPF द्वारा भी एक अन्य संदिग्ध को पकड़े जाने की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नासिक के SP ग्रामीण द्वारा सूचना दी गई थी कि डिंडोरी थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में शामिल चार संदिग्धों की पहचान तस्वीरों के आधार पर की गई है। ये सभी ट्रेन संख्या 11057 से आगरा की ओर यात्रा कर रहे थे। इनमें से एक संदिग्ध की अंतिम मोबाइल लोकेशन 03 नवंबर 2026 को  बीना रेलवे स्टेशन पर प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही मंडल सुरक्षा नियंत्रण के निर्देश पर RPF पोस्ट मुरैना के प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ तत्काल सक्रिय हुए। टीम ने  मुरैना स्टेशन पर ट्रेन में सादे तरीके से सवार होकर तलाशी अभियान शुरू किया। धौलपुर के निकट जनरल कोच में संदिग्ध की पहचान उपलब्ध कराई गई तस्वीर से की गई। पूछताछ के दौरान उसने नासिक डकैती की घटना में अपने साथियों के साथ शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे धौलपुर स्टेशन पर उतार लिया गया।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गुड्डू उर्फ जयकिशन, निवासी टूंडला, फिरोजाबाद बताया। उसने यह भी जानकारी दी कि उसके अन्य साथी उसी ट्रेन के अलग-अलग कोचों में यात्रा कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर तत्काल RPF आगरा को सूचित किया गया, जिसके बाद आगरा RPF ने भी होरीलाल नामक एक अन्य संदिग्ध को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी को RPF पोस्ट पर लाया गया। मामले में प्राथमिकी पहले से दर्ज है तथा नासिक पुलिस की टीम को नियमानुसार सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

posted by Admin
51

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->