ग्वालियर। दीपावली के पावन पर्व पर नगर निगम द्वारा शहरवासियों को प्रकाश व्यवस्था की सौगात दी गई है। नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर के प्रयासों से कंपू थाना तिराहे से गुड़ी-गुड़ा का नाका तिराहे तक मुख्य एसएएफ रोड पर यूनीपोल लाइटें स्थापित कराई गई हैं। इसके साथ ही गुड़ी-गुड़ा का नाका तिराहे एवं कंपू थाना तिराहे पर हाईमास्ट लाइटें भी लगवाई गई हैं।इन नवीन प्रकाश व्यवस्थाओं से दीपावली के अवसर पर पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगाएगा। वहीं, मुख्य मार्ग एवं चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश उपलब्ध होने से क्षेत्र के नागरिकों को रात्रि के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा सड़क पर दृश्यता बेहतर होगी। निगम अध्यक्ष मनोज तोमर के प्रयासों से क्षेत्र में की गई इस व्यवस्था से स्थानीय नागरिकों को दीपावली पर प्रकाश की विशेष सौगात मिली है।