सचिन तेंदूलकर मार्ग के निर्माण में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं: स्मार्ट सिटी सीईओ राव

ग्वालियर| शहर की अत्यंत प्रतिष्ठित और महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर  के नाम से जुड़ी 'सचिन तेंदुलकर  मार्ग' परियोजना शहर के विकास और सुगम यातायात की दृष्टि से विशेष महत्व रखती है। इस मार्ग के गौरव और अहमियत को देखते हुए नगर निगम के अपर आयुक्त एवं ग्वालियर स्मार्ट सिटी के सीईओ टी. प्रतीक राव ने इसके निर्माण कार्य की धीमी गति पर सख्त रुख अपनाया है। 
बुधवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में सीईओ राव ने इस अति-महत्वपूर्ण परियोजना के संबंधित वेंडर 'तोमर बिल्डर्स' के प्रतिनिधियों को विशेष रूप से तलब कर निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान स्मार्ट सिटी के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान सीईओ ने वेंडर को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि महान खिलाड़ी के नाम से जुड़े शहर के इस प्रतिष्ठित मार्ग के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वेंडर को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि यदि तय समय-सीमा के भीतर सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया, तो स्मार्ट सिटी द्वारा अनुबंध की शर्तों के अनुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कार्य की निरंतर निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सीईओ राव ने अधिकारियों व संबंधित वेंडर को सचिन तेंदुलकर  मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति का प्रतिदिन का चार्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शहरवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ इस मार्ग की गरिमा बनाए रखने के लिए इस परियोजना का समय पर पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए इसमें अब कोई भी बाधा या देरी स्वीकार्य नहीं होगी।

posted by Admin
25

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->