स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता अनिवार्य, सिंगल यूज प्लास्टिक से बनाएं दूरी: कुलगुरू सहस्त्रबुद्धे

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में स्वच्छता संवाद कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविघालय में एक भव्य स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविघालय की कुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई ।
इस अवसर पर कुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की असली आधारशिला है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि जिस प्रकार हम अपने शरीर और घर को साफ-सुथरा रखते हैं, उसी प्रकार अपने गली-मोहल्लों को भी स्वच्छ रखें और कचरा हमेशा डोर-टू-डोर कचरा गाड़ी में ही डालें। विश्वविघालय के कुलसचिव डॉ. आशुतोष खरे ने नागरिकों से आग्रह किया कि हर घर में कम से कम दो डस्टबिन का इस्तेमाल होना चाहिए। इसके अलावा, सड़कों पर आयोजित होने वाले भंडारों और आयोजनों में भी डस्टबिन का प्रयोग करने और प्लेटें उसी में डालने की अपील की गई। उन्होंने घरों से निकलने वाले कचरे की मात्रा को कम करने और प्लास्टिक का विकल्प अपनाने पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने बताया कि प्लास्टिक का उपयोग कैंसर जैसी गंभीर और खतरनाक बीमारियों को न्योता देता है। इसलिए खान-पान में प्लास्टिक की वस्तुओं से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
 अंत में नागरिकों और बच्चों ने स्वच्छता से जुड़े अपने सवाल पूछे, जिनके उचित समाधान बताए गए और सभी को अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विश्वविघालय के शिक्षक, शिक्षिकायें एवं बडी संख्या में छात्र-छात्रायें एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर ग्वालियर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ ली।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->