जीवाजी विश्वविद्यालय में ई-फाइलिंग शुरू, कुलगुरु ने किया शुभारंभ

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फाइलिंग मैनेजमेंट मॉड्यूल (ई-फाइलिंग) की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही जीवाजी विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है, जहां सभी फाइलें और नोटशीट ऑनलाइन संचालित होंगी। ई-फाइलिंग का विधिवत शुभारंभ कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने किया।
ई-फाइलिंग व्यवस्था लागू होने से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही बढ़ेगी। अब सभी फाइलें ऑनलाइन संचालित होंगी और डिजिटल माध्यम से ही मान्य होंगी। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. राजपूत ने आईटी सेल के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुभारंभ से पूर्व आईटी सेल द्वारा सभी सहायक कुलसचिवों (एआर), अनुभाग अधिकारियों, शाखा प्रभारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को ई-फाइलिंग प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद कुलगुरु ने स्वयं कंप्यूटर पर बैठकर ऑनलाइन फाइलिंग व्यवस्था का औपचारिक शुभारंभ किया। और एक फ़ाइल की। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा, सहायक कुलसचिव कुलदीप चौहान, अमित सिसोदिया, आईटी सेल प्रभारी एच.के. द्विवेदी, मयंक भावनानी, ऋषि शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->