वरिष्ठ ब्राह्मण प्रकोष्ठ का गठन; जगदीश, आशाराम सहित 14 को श्रद्धांजलि दी

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा वरिष्ठ ब्राह्मण प्रकोष्ठ में गिरिराज गुरुजी, महेश मिश्रा, डॉ. मुन्नालाल शर्मा, डॉ. ओ एन कौल, तीरथ मिश्रा, परमानंद शर्मा, डॉ अभय पापरीकर, जगदीश उपाध्याय कल्ली, गणेश दत्त पाठक, एच बी शर्मा, अनिता रिछारिया, डॉ लक्ष्मी शर्मा, सरोज मिश्रा, विमला मौसी, सरला शर्मा, निशा शुक्ला को संयोजक मंडल में रखा गया है।

सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में ब्राह्मण बुजुर्गों का मिलन समारोह में श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ मनाया। तत्पश्चात 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक समाज के जगदीश शर्मा, आशाराम शर्मा, ललित कुमार शर्मा, शांति दीक्षित कमला देवी पांडे, शारदा देवी, उमाशंकर त्रिपाठी डॉ प्रियबंदा प्रिया शर्मा, प्रेम नारायण शर्मा, डॉ कांति शुक्ला, सुरेंद्र कुमार पाण्डेय, प्रभा मिश्रा, हरिनारायण शुक्ला, श्रीमती कस्तूरी देवी भारद्वाज सहित देवलोकगमन वासियों को सामूहिक श्रद्धांजलि दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 3 नवंबर को सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को दीपावली के पूर्व उपहार देकर उन्हें पढ़कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा । 2 नवम्बर को सायं काल ठीक 5 बजे श्री परशुरामेश्वरम मंदिर सनाढ्य सभा भवन ,रामकुई पर परिचय सम्मेलन के पंजीयन का श्रीगणेश, शिव अभिषेक कर संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में किया जाएगा। नवीन पदाधिकारियों पर भी विचार किया जाएगा। संचालन डॉ मुन्नालाल शर्मा, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री ने किया। आभार देवेंद्र कुमार पाठक योगेंद्र दीक्षित ने माना। इस अवसर पर संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा, अंजू दीक्षित, शशि व्यास, डॉ सरिता त्रिपाठी , तरूण लता पाठक, सुषमा तिवारी, प्रकाश नारायण शर्मा. महेश मिश्रा, डा.मुन्ना लाल शर्मा, देवेन्द्र पाठक, योगेंद्र दीक्षित, पंडित ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, एच.बी.शर्मा, रामकौशल शर्मा, शीतल प्रसाद शर्मा, रामेश्वर दयाल शर्मा, जितेंद्र तिवारी, सतेन्द्र गोस्वामी, व्ही.डी.पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->