नेवल कैडेट्स ने लौह पुरुष को किया नमन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर लिया एकता का संकल्प


शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, ग्वालियर में अखण्ड भारत के निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं अनुशासन के साथ किया गया. मध्य प्रदेश शासन, भोपाल के आदेशानुसार आयोजित यह कार्यक्रम 3 एमपी नेवल यूनिट एनसीसी के कमान अधिकारी कमांडर एट आर्म्स दीपक सिंह भदौरिया के निर्देशन एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम का संयोजन एनसीसी नेवल अधिकारी डॉ वीरेन्द्र सिंह धाकड़ द्वारा किया गया|
मीडिया प्रभारी डॉ सुयश कुमार एवं डॉ राजनारायण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स एवं युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन, सामाजिक सद्भाव एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना था अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव ने कहा कि आज के युवाओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र को एकजुट करने में अपना योगदान देना चाहिए. एनसीसी अधिकारी डॉ वीरेन्द्र सिंह धाकड़ ने कैडेट्स को अनुशासन का महत्व समझाते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा एक कैडेट का सर्वोच्च कर्तव्य है. 3 एमपी नेवल यूनिट के कमान अधिकारी कमांडर एट आर्म्स दीपक सिंह भदौरिया ने कैडेट्स के अनुशासित प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. नेवल यूनिट से इंस्ट्रक्टर पुष्पेन्द्र सिंह, सीनियर कैडेट ध्रुव शर्मा, राजवर्धन तोमर सहित बड़ी संख्या में कैडेट उपस्थित रहे|

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->