सेवा और समर्पण की भावना के साथ आई.पी.एस.सी. सर्विस प्रोजेक्ट का शुभारंभ


द सिंधिया स्कूल, ग्वालियर द्वारा आयोजित आई.पी.एस.सी. सर्विस प्रोजेक्ट 2026 का आज पारसेन गाँव में उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। इस परियोजना के अंतर्गत पारसेन गाँव स्थित एक माध्यमिक विद्यालय में दीवारों पर प्लास्टर एवं आवश्यक मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
“सेवा और समर्पण” सदैव सिंधिया स्कूल के मूल मूल्यों और कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए विद्यालय ने इस वर्ष पारसेन गाँव में सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और सेवा भावना को विकसित करना है।
इस तीन दिवसीय सेवा परियोजना में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षक एस्कॉर्ट्स ने भाग लिया। इनमें सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर; महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, जयपुर: हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट, सैनिक स्कूल, रीवा, यादविंद्र पब्लिक स्कूल, पटियाला; राजकुमार कॉलेज, राजकोट तथा द सिंधिया स्कूल, ग्वालियर प्रमुख हैं।
परियोजना के प्रथम दिन विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और समर्पण के साथ सेवा कार्य में भाग लिया। विद्यालय परिसर में प्लास्टर एवं मरम्मत कार्य में विद्यार्थियों ने श्रमदान करते हुए यह संदेश दिया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व को समझना और उसे निभाना भी है।
आई.पी.एस.सी. सर्विस प्रोजेक्ट विद्यार्थियों को "सेवा से पहले स्वयं की भावना को व्यवहार में उतारने का अवसर प्रदान करता है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामूहिक प्रयास, सहयोग, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।
परियोजना के आगामी दिनों में भी विद्यार्थी विभिन्न सेवा गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे और पारसेन गाँव के विद्यालय के विकास में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर प्रोजेक्ट प्रभारी  जगदीश जोशी,  जितेन्द्र जावले,  सप्तारिशी,  सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->