खाटूश्यामजीः भक्तों के लिये जरूरी सूचना, इतने घंटे बंद रहेंगे दर्शन
सीकर। श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा भक्तों के लिये जरूरी सूचना जारी की गई है। इस सूचना में बताया गया है कि दीपावली पर्व को देखते हुये मंदिर में साफ सफाई की जायेगी। इस कारण श्री श्याम प्रभू के दर्शन आगामी 1 नवंबर को रात्रि 10 बजे से 2 नवंबर को सायं 5.30 बजे तक आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटू श्यामजी सीकर ने भक्तों से इस दौरान व्यवस्थाओं में सहयोग बनाये रखने की अपील की हैं।