भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार थे सरदार पटेल: दीपक शर्मा

ग्वालियर| मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के निर्देशों के पालन में महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की संख्या में सर्वप्रथम एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| इसके पश्चात महाविद्यालय के सैन्य विज्ञान विभाग में सरदार वल्लभभाई पटेल का राष्ट्रीय एकता में योगदान विषय पर एक उद्बोधन कार्यक्रम रखा गया| 
कार्यक्रम के संयोजक एवं मुख्य वक्ता प्रोफ़ेसर दीपक कुमार शर्मा ने बताया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता एवं अखंडता के शिल्पकार थे| स्वतंत्रता के समय भारत छोटी-छोटी रियासतों में बात हुआ था| सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता से जूनागढ़, हैदराबाद, भोपाल, कश्मीर सहित 562 से अधिक देसी रियासतों का भारत में विलय कराया| सैन्य विज्ञान विभाग के प्रोफेसर कपिल कौरव ने बताया कि देश की प्रशासनिक एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा जैसी अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की बुनियाद रखी| प्रोफेसर ज्योत्सना राजपूत ने बताया कि गुजरात का स्टैचू ऑफ़ यूनिटी उनकी इसी एकता की विरासत का प्रतीक है, इसके बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली| कार्यक्रम में प्रोफेसर अनीता मेवाफरोश एवं प्रोफेसर रवि शंकर द्विवेदी उपस्थित थे|

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->