लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ग्वालियर, । ग्वालियर जिले के व्यावसायिक प्रशिक्षकों को कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर शुक्रवार को जिले के समस्त व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री स्वीटी मंगल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि कई कंपनियों पर महीनों से लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराया जाए ताकि सभी प्रशिक्षक अपने परिवार के साथ दीपावली का त्योहार मना सकें।
प्रशिक्षकों ने बताया कि कंपनियों द्वारा लंबे समय से वेतन भुगतान नहीं किए जाने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।