1100 दीप प्रज्जवलित कर मनेगा दीप महोत्सव: राजेश ऐरन

ग्वालियर। अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा इस बार दीपावली पर दीप उत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसमे 1100 दीप प्रज्जवलित कर अग्रबंधु मां लक्ष्मी जी से व्यापार की प्रगति और परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे। यह जानकारी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने दी है। 
श्री ऐरन ने बताया कि भारतीय संस्कृति का प्रतीक करवा चौथ के त्योहार को सभी महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर बड़े उत्साह के साथ मनाती हैं। अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा गत 2022 से लगातार करवा चौथ अवार्ड के द्वारा बहनों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष पांचवीं बार यह आयोजन 22 नवम्बर रविवार को ग्वालियर में मनाया जायेगा। कार्यक्रम में 500 बहनों को करवा चौथ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अग्रवाल परिचय सम्मेलन कार्यालय सिटी प्लाजा शिन्दे की छावनी पर संस्था के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रीमती नीलम शाह, विनीता तायल, पूनम अग्रवाल, कविता मंगल, पदमा अग्रवाल, मुकेश सिंघल अनिल गर्ग, महेंद्र अग्रवाल आदि शामिल हुए। 

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->