अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 10 प्रकरण दर्ज, 9700 किलोग्राम गुड़ लहान किया नष्ट

ग्वालियर। जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने डबरा, भितरवार एवं मोहना क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान कुल 9,700 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। नष्ट किए गए गुड़ लहान की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए है। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के आदेशानुसार, आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं नियमित गश्त के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। डबरा क्षेत्र में एसडीएम श्रीमती नवकिरण कौर (आईएएस) के नेतृत्व में प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम गुंजार में जमीन में बने गड्ढों से लगभग 2500 किलोग्राम तथा ग्राम चिरूली में 1100 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद किया। दोनों स्थानों पर सैंपल लेकर शेष गुड़ लहान मौके पर ही नष्ट किया गया। इसी प्रकार भितरवार क्षेत्र के ग्राम दुवा दुबई स्थित कंजर डेरे से टंकियों एवं ड्रमों में रखा लगभग 4500 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद कर सैंपल लेने के बाद नष्ट किया गया। मोहना क्षेत्र के बरसाना मोहल्ले से भी लगभग 1600 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। सभी स्थानों पर की गई कार्रवाई के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई। 

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->