निगमायुक्त ने की कर्मचारी संगठनों से चर्चा
ग्वालियर । नगर निगम में कार्यरत विनियमित कर्मचारियों एवं आउटसोर्स श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने संयुक्त मोर्चा, कर्मचारी यूनियन एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।बाल भवन में आयोजित बैठक में कर्मचारी संगठनों द्वारा नगर निगम में कार्यरत विनियमित कर्मचारियों एवं आउटसोर्स श्रमिकों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी तथा कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया। निगमायुक्त चौधरी ने कर्मचारी संगठनों के साथ चर्चा कर आवष्यक समस्याओं को सुना और उन पर गंभीरता पूर्ण विचार के उपरांत शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को दिया। बैठक में अपर आयुक्त प्रदीप तोमर एवं मुनीष सिकरवार उपस्थित रहे।