निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को दी विदाई
ग्वालियर । निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को शाल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कर्मचारियों के पीएफ की राशि बैंक खाते में पंहुचाई गई। जलविहार स्थित सभाभवन में आयोजित सेवानिवृत कर्मचारियों के विदाई समारोह में सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों में संग्रहालय से चौकीदार नारायण सिंह जाटव, जनकार्य से श्रमिक अनूप कुमार सालूके, स्वास्थ्य से सफाई कामगार नरेश/सरमन, श्रीमती गीता/पातीराम, भारतलाल/छोटे, लेखा से सहायक वर्ग 3 प्रेम नारायण सविता, विद्युत से वेताल सिंह यादव, विनियमित फर्ताप खॉ/हर्फाज खॉ आदि शामिल हैं। इस अवसर विधायक प्रतिनिधि मदन सोनी, सचिव बृजेश श्रीवास्तव, भागचन्द्र कुंदवानी आदि उपस्थित रहे।