शताब्दी संकल्प शिविर का भूमि पूजन संपन्न, कार्यालय का हुआ उद्घाटन
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रांत के शताब्दी संकल्प शिविर की तैयारियों का 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। ग्वालियर के मेला मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। इसी अवसर पर शिविर के लिए स्थापित कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया।
कार्यक्रम में ऋषभदेव महाराज लाल टिपारा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ग्वालियर विभाग सह संघचालक रवि अग्रवाल , ग्वालियर जिला संघ चालक राजेन्द्र घुरैया , मध्य क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंदापुरकर, प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता प्रांत सह कार्यवाह विजय दीक्षित एवं अन्य प्रांतीय और विभागीय अधिकारी के साथ विभिन्न दायित्वों से जुड़े कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।
शताब्दी संकल्प शिविर आगामी 4 से 6 दिसंबर 2026 तक ग्वालियर मेला मैदान में आयोजित होगा। इसमें मध्यभारत प्रांत से *3000 से अधिक दायित्ववान युवाओ* के सहभागी होने वाले है। तीन दिवसीय इस शिविर में विद्यार्थियों को राष्ट्रबोध, सामाजिक चेतना, संगठनात्मक जीवन एवं अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
भूमि पूजन एवं कार्यालय उद्घाटन के साथ ही इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों को औपचारिक शुरुआत मिल गई है। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता को देखते हुए व्यवस्थाओं एवं आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।