2 को ब्राह्मण सम्मेलन के पंजीयन का शुभारंभ होगा
बुजुर्गों का मिलन, एवं देवलोकगमन वासियों को आज श्रद्धांजलि देंगी सकल ब्राह्मण महासमिति
ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा 25 दिसंबर को चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में होने वाले निशुल्क 19 वां निशुल्क ब्राह्मण विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन में भाग लेने के लिए बायोडाटा पंजीयन का शुभारंभ सोमवर दिनांक 2 नवम्बर को सायं काल ठीक 5-00 बजे, स्थान-श्री परशु रामेश्वरम मंदिर, सनाढ्य सभा भवन,रामकुई, लश्कर पर श्री गणेश पूजन, जोड़ों के साथ शिवाभिषेक होगा। इसके साथ पंजीयन का शुभारंभ होगा। आज 31 अक्टूबर को सायं काल ठीक 5-00 बजे, सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा जी की अध्यक्षता में ब्राह्मण बुजुर्गों का मिलन समारोह श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ मनाया जाएगा। तत्पश्चात 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक समाज के जगदीश शर्मा, आशाराम शर्मा , ललित कुमार शर्मा, शांति दीक्षित कमला देवी पांडे, शारदा देवी, उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ प्रियवृंदा प्रिया शर्मा, प्रेम नारायण शर्मा, डॉ कांति शुक्ला, सुरेंद्र कुमार पाण्डेय,प्रभा मिश्रा सहित देवलोकगमन वासियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। देवेन्द्र कुमार पाठक, कार्यालय मंत्री,