रेल यात्री का खोया बैग टीटीई ने लौटा
ग्वालियर। ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक रेलवे टीटीई ने एक यात्री का सामान लौटा दिया। दरअसल शताब्दी एक्सप्रेस में ड्यूटी कर रहे नीरज त्रिपाठी ने ग्वालियर निवासी और मर्चेंट नेवी में कार्यरत पंकज सिंह राणा का खोया हुआ बैग उन्हें वापस लौटाया। इस बैग में पासपोर्ट, सीडीसी कार्ड, विभिन्न देशों की मुद्रा, 4500 रुपए अमरीकी डालर, आठ सौ रुपए नकद, 25 हजार रुपए कीमती घड़ी, 15 ग्राम सोना, दो पर्स, और चार्जर समेत कई महत्वपूर्ण सामान रखा हुआ था। बैग छूटने का पता चलने पर पंकज ने रेलवे हेल्पलाइन 139 में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उनका संपर्क टीटीई नीरज त्रिपाठी से हुआ। नीरज ने बैग सुरक्षित होने का भरोसा दिलाया।